{"_id":"5b1ed8074f1c1b5d748b4602","slug":"71528748039-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईपीएस ने उठाई वीवीआईपी रूट बदलने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व आईपीएस ने उठाई वीवीआईपी रूट बदलने की मांग
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पूर्व आईपीएस वीकेएस कार्की ने डीजीपी को पत्र लिखकर परंपरागत वीआईपी मार्ग का रूट बदलने की मांग की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर एक अन्य रूट का सुझाव भी दिया है।
पूर्व आईपीएस वीकेएस कार्की के अनुसार परंपरागत तरीके से वीवीआईपी का कारवां जीटीसी हेलीपैड से सब एरिया कैंटीन होते हुए राजभवन के लिए आता-जाता है। इस दौरान सब एरिया कैंटीन बंद करा दी जाती है। इससे दूर-दराज से कैंटीन पहुंचने वाले भूतपूर्व सैनिक व अर्द्धसैनिक बल के लोग परेशान रहते हैं। वहीं आसपास की सभी दुकानें खुली रहती हैं। कार्की के अनुसार भूतपूर्व सैनिक सेना का ही हिस्सा रहे हैं, ऐसे में उनसे वीवीआईपी को क्या खतरा हो सकता है। हालांकि इस रूट के बजाय आईपीएस कार्की ने पुलिस को अन्य रूट सुझाया है। कार्की के अनुसार वीआईपी रूट को एमएच से बीजापुर गेस्ट हाउस के गेट के सामने से दाहिनी तरफ मुड़कर एमएनएस व एनसीसी मेस होते हुए मुख्यमंत्री आवास व राजभवन की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्धारित किया जाए। इससे न तो पुलिस को कोई समस्या होगी और न ही वीवीआईपी मूवमेंट प्रभावित होगा।