{"_id":"5ae4df6e4f1c1b9f098b7183","slug":"71524948846-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र के कार्यालय में भीषण आग से लाखों का माल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समाचार पत्र के कार्यालय में भीषण आग से लाखों का माल राख
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
अचानक भड़की आग से बल्लूपुर चौक के समीप स्थित अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स (एचटी) का कार्यालय शनिवार शाम जलकर राख हो गया। आग का कारण सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। आग से इस कार्यालय के निचले तल पर स्थित हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान के कार्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए थे। आग इतनी भीषण थी कि ओएनजीसी समेत देहरादून अग्निशमन विभाग के पांच फायर टेंडर दो घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक उन्हें आग की सूचना शाम छह बजे मिली। जब तक मौके पर फायर टेंडर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग से प्रभावित कार्यालय बल्लूपुर चौक के पास एक तीन मंजिला इमारत में है। ग्राउंड फ्लोर पर पतंजलि मेगा स्टोर, पहले फ्लोर पर हिंदी और दूसरे तल पर अंग्रेजी समाचार पत्र का कार्यालय है। शाम करीब छह बजे एचटी कार्यालय के सर्वर रूम से धुआं निकलने लगा। कर्मचारियों ने वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों से बुझाना चाहा, लेकिन देखते ही देखते आग भड़क उठी। इससे बचने के लिए दूसरे मंजिल से कर्मचारी नीचे की ओर भागे तो पहली मंजिल समेत सभी फ्लोर और आस-पास मौजूद लोगों में अफरातफरी फैल गई। देखते ही देखते आग ने दूसरी मंजिल को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग के फायर टेंडर आग पर काबू पाने में कमजोर नजर आए तो मौके पर ओएनजीसी के फायर टेंडर भी बुला लिए गए। एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आग बुझाने में पांच गाड़ियां लगानी पड़ीं। करीब दो घंटे में आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। ऑपरेशन खत्म होने पर पता चला कि दूसरे तल पर मौजूद पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया है। कर्मचारियों के मुताबिक आग से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और अखबार के प्रकाशन में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। पुलिस और फायर सर्विस आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।