{"_id":"5a8b34de4f1c1ba3268bb299","slug":"71519072478-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड न होने पर बंद कराए तीन एटीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा गार्ड न होने पर बंद कराए तीन एटीएम
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड तैनात न करने पर पटेलनगर पुलिस ने सोमवार को तीन बैंकाें के एटीएम पर ताला लगवा दिया। इस मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधकाें को पहले ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी। पुलिस मंगलवार को भी कई बैंकाें के एटीएम को बंद कराने की तैयारी में है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन फरवरी को अपने क्षेत्र के करीब 38 बैंकों के प्रबंधकों को नोटिस तामिल कराकर सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए थे। सीसीटीवी के अलावा हर एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने को कहा था। एटीएम क्लोनिंग रोकने को नियमित रूप से चेकिंग की बात का उल्लेख भी नोटिस में किया था। नोटिस की 15 दिन की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को पुलिस ने निरीक्षण किया तो कई बैंकाें के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने लालपुल स्थित पीएनबी के एटीएम, आईसीबीटी स्थित एक्सिस बैंक और कारगी चौक स्थित इंडीकेश बैंक के एटीएम बंद करा दिए। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बैंकाें द्वारा कई बार अनुरोध किए जाने के बाद भी सुरक्षा मानकाें की अनदेखी की जा रही है। इसी वजह से एटीएम क्लोनिंग और कार्ड बदलकर खातों से रकम उड़ाने की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी के चलते कार्रवाई की जा रही है।