{"_id":"5b54e3b14f1c1b19208b63da","slug":"61532289969-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एक निजी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जिलाधिकारी की अनुमति लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इस पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार पवनीश सिंह पुत्र बलविंद सिंह निवासी नया पटियाला पंजाब दून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार देर रात उसके हॉस्टल में पवनीश के बेहोश होने की सूचना मिली थी। इस पर बाजार चौकी प्रभारी गिरीश नेगी वहां पहुंचे तो पवनीश के मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से पवनीश को श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल पहुचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पवनीश के पिता बलविंद सिंह पटियाला में एमबीबीएस डॉक्टर हैं और रविवार सुबह देहरादून पहुंचे थे। बलविंद सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम न कराने की मांग की थी। डीएम से अनुमति मिलने के बाद पवनीश का शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।