फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीओ और यातायात निरीक्षक देंगे जेटीएफ को प्रशिक्षण

सीओ और यातायात निरीक्षक देंगे जेटीएफ को प्रशिक्षण

Thu, 07 Feb 2019 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
सीओ और यातायात निरीक्षक देंगे जेटीएफ को प्रशिक्षण
सीओ और यातायात निरीक्षक देंगे जेटीएफ को प्रशिक्षण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। यातायात पुलिस की सहयोगी के रूप में जूनियर ट्रैफिक फोर्स (जेटीएफ) दो माह बाद सड़कों पर उतरेगी। इससे पहले दो माह में उन्हें 16 दिन कक्षाएं आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सीओ और निरीक्षक यातायात प्रशिक्षण देंगे। उन्हें तमाम नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ चौराहों पर यातायात संचालन का गुर भी सिखाया जाएगा।

निदेशक यातायात केवल खुराना ने बताया कि पहले चरण में देहरादून में जूनियर ट्रैफिक फोर्स शुरू की गई है। इसके अलावा अभी 700 से अधिक छात्र-छात्राएं चुन लिए गए हैं। इनके पहचान पत्र बनवाए जाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इन्हें भी शामिल कर विभिन्न जनपदों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ किया जाएगा। कुल मिलाकर 1000 छात्र-छात्राएं इस फोर्स में पूरे प्रदेश में शामिल किए जाने हैं। इनके लिए प्रत्येक सप्ताह दो कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस हिसाब से दो माह में कुल 16 कक्षाओं में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस फोर्स का मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed