{"_id":"5b54e3ba4f1c1ba61f8b4a6e","slug":"51532289978-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवन की पानी की हौज में डूबा बालक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन भवन की पानी की हौज में डूबा बालक, मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सहस्रधारा रोड स्थित रामविहार कॉलोनी में निर्माणाधीन एक चार मंजिला भवन के पानी के हौज में गिरकर एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई। भवन किसी रसूखदार व्यक्ति का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सहस्रधारा रोड स्थित रामविहार कॉलोनी में एक चार मंजिला भवन का निर्माण हो रहा है। यहीं पड़ोस में रहने वाले मंगलू मूल निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) एक व्यक्ति अश्विनी त्यागी का ट्रैक्टर चलाता है। रविवार को मंगलू का छह वर्षीय बेटा विशाल पड़ोस में ही खेलने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे तक विशाल वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन विशाल का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के अलावा निर्माणाधीन भवन में भी तलाश की। इसी दौरान पानी के हौज में कुछ चीज के होने के शक में छानबीन के दौरान विशाल का शव मिला। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र नेगी ने बताया कि विशाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। विशाल का शव मोर्च्यरी में रखवाया गया है, पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।