{"_id":"5b2181a34f1c1bf16e8b7c8c","slug":"51528922531-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 50 हजार रुपये
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला पटेलनगर थाना में दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार सुमन सिंह पंवार निवासी झिबरहेड़ी सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका खाता पीएनबी की एस्लेहॉल स्थित शाखा में है। सुमन गत छह जून को भुड्डी चौक स्थित एटीएम से पैसे निकालने गये थे। पहले उन्होंने खाते से सात हजार रुपये निकाले। इसके बाद वे खाते का बैलेंस चेक करने लगे तो बार-बार स्वैप करने पर भी जानकारी नहीं मिली। कुछ देर में स्क्रीन ब्लैक हो गई। इस बीच पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनकी मदद करने का आग्रह किया तो उन्होंने अपना एटीएम उसे दे दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने सुमन से कहा कि एटीएम मशीन में पैसे नहीं है, इसलिए बार-बार यह परेशानी आ रही है। यह सुनकर सुमन वहां से लौट आए। अगले दिन उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह कार्ड उनके कार्ड से मिलता-जुलता दूसरा कार्ड था। चौकी प्रभारी नया गांव अनूप नयाल ने बताया कि सुमन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है।