{"_id":"5b14538f4f1c1bf26e8b6099","slug":"51528058767-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनपार्क कानपुर और कुंभ जैसी रणनीति से बची पुलिस की नाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रीनपार्क कानपुर और कुंभ जैसी रणनीति से बची पुलिस की नाक
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनपार्क कानपुर और कुंभ जैसे प्लान से बची पुलिस की नाक
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर और हरिद्वार कुंभ का ट्रैफिक प्लान रविवार को दून पुलिस की फजीहत बचा ले गया। स्टेडियम से दूर की गई पार्किंग की योजना से पुलिस अग्निपरीक्षा में पास हो गई। दरअसल, मालदेवता, केवी ओएफडी और सरोली गांव की पार्किंग भर जाने के बाद 30 से 35 फीसदी वाहन ही स्टेडियम के पास पार्किंग (सशुल्क पार्किंग) में आ सके थे। इसका फायदा मैच खत्म होने के बाद मिला। जब तक दूर की पार्किंग तक पैदल लोग पहुंचते तब तक रायपुर और स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक का दबाव लगभग खत्म हो चुका था। इसलिए क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बन पाई। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले शहर के सर्वे चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, महाराजा अग्रसेन चौक आदि जगहों पर करीब 45 मिनट तक जाम की स्थिति रही।
गौरतलब है कि रविवार को पहला अंतरराष्ट्रीय मैच का सफल आयोजन सरकार के साथ-साथ पुलिस के लिए भी नाक का सवाल बना हुआ था। यहां पिछले दो बड़े आयोजनों में जाम के चलते पुलिस को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था। पहले 2015 में रेसलर खली के मैच में और फिर 2017 में विधानसभा चुनाव मतगणना के समय क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति बनी थी। रात में कई घंटों तक लोग जाम के झाम में फंसे रहे।
अब पुलिस ने इससे पार पाने के लिए नई रणनीति बनाई थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने बताया कि उन्होंने कानपुर में रहने के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय मैच में ट्रैफिक व्यवस्था को देखा था। उसी आधार पर ही यहां भी पार्किंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई थी। इसी तरह कुंभ हरिद्वार में बड़े स्नान के दौरान रहने वाली पार्किंग व्यवस्था का प्लान भी इसमें काम आया।
विज्ञापन
-----
15वें ओवर से ही बाहर निकलने लगे थे लोग
ज्यादातर लोगों को आशंका थी कि रायपुर में महाराणा प्रताप चौक पर जाम लग सकता। इसलिए काफी लोग 15वें ओवर के दौरान ही बाहर निकलने शुरू हो गए थे। इस तरह इन वाहनों ने भी जाम स्थिति न बनने में काफी मदद की।