{"_id":"5b0db5734f1c1b9c6e8b5420","slug":"51527625075-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 30 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वसंत विहार थाना क्षेत्र में बीते दिनों महिला से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग है। नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि 24 मई को बीना भंडारी नाम की महिला से स्कूटी सवार तीन युवकों ने पर्स छीन लिया था। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए थे। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवारों को रोका गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मिलान करने पर युवकों को चेहरे काफी मिलते लगे। इसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ में तीनों ने लूट की बात कुबूल की। पकड़े गए बालिग आरोपी सुहैल पुत्र शौकीन निवासी पठान मोहल्ला होली द्वार रुड़की और उस्मान निवासी पोस्ट ऑफिस वाली गली माजरा पटेलनगर देहरादून हैं। आरोपियों के पास से महिला से लूटा गया पर्स और उसमें रखे छह सौ रुपये बरामद कर लिए गए हैं। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में लिया गया है। तीसरे नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।