फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध संबंधों के चलते हुई थी महिला की हत्या

अवैध संबंधों के चलते हुई थी महिला की हत्या

Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते हुई थी महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन

पटेलनगर में महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने 36 घंटों में हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए आरोपी को पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला अवैध संबंधों की आड़ में आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी। घटना वाले दिन भी वह पैसे लेने आरोपी के घर गई थी, जहां दोनों का झगड़ा हो गया और आरोपी ने महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर शव को कंबल में लपेटकर घर के पास ही सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे पटेल नगर स्थित राजीव जुयाल मार्ग पर महिला का शव मिला था। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पहले महिला के फोटो से शिनाख्त का प्रयास किया गया। उसकी पहचान कांवली रोड, शिवनगर निवासी ज्योति के रूप में हुई। ज्योति वहां बबली उर्फ शशिबाला पत्नी ज्ञानचंद के मकान में रहती थी। बबली ने पुलिस को बताया कि ज्योति का पति प्रवीण यादव राजीव जुयाल मार्ग पर रहता है। ज्योति बृहस्पतिवार रात उससे पैसे लेने वहां गई थी और वापस नहीं आई।
विज्ञापन

बबली के बताए पते के आधार पर पुलिस राजीव जुयाल मार्ग पर स्थित मकान पहुंची तो वहां पुरुष और महिला मिले। पुलिस को देखकर दोनों सकपकाने लगे। पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। व्यक्ति ने अपना नाम प्रवीण यादव और महिला ने पूनम बताया। प्रवीण यादव राज-मिस्त्री है। सख्ती से पूछताछ पर प्रवीण ने बताया कि वह ज्योति का पति नहीं है, बल्कि उसके ज्योति के साथ अवैध संबंध थे। वह उसके घर आता जाता रहता था। इसी की आड़ में महिला लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी और पैसे ले रही थी। बृहस्पतिवार रात जब वह पैसे लेने प्रवीण के पास आई तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच प्रवीण ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को प्रवीण के कब्जे से महिला का मोबाइल, आधार कार्ड और पर्स भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिहार में भी है आरोपी की एक पत्नी
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी प्रवीण, बागडोग गांव, थाना नया गांव, जिला बेगुसराय, बिहार का रहने वाला है। उसने बिहार में भी एक शादी की है और पत्नी का नाम कंचन है। कंचन बेगुसराय स्थित उसके घर पर ही रहती है। प्रवीण काम के सिलसिले में सात साल पहले देहरादून आया था। यहां भी उसने पूनम से शादी कर ली। पुलिस का कहना है कि काफी समय से मृतक महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे।
--
कई लोगों से बातचीत पर हुआ था झगड़ा
आरोपी प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह ज्योति के घर आता जाता रहता था। इस बीच एक दिन उसे पता लगा कि ज्योति उसके अलावा भी कई लोगों से बातचीत करती है। यह बात उसे पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर ज्योति और प्रवीण के बीच कई बार झगड़ा हुआ। कुछ दिनों से प्रवीण ने ज्योति से मिलना जुलना भी छोड़ दिया था

--
जानबूझकर घर के पास फेंका शव
प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री के अलावा प्लाट पर चौकीदारी भी करता है। मामूली सी नौकरी करने वाले प्रवीण ने महिला की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में शातिर दिमाग गलाया था। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उसने शव जानबूझकर उसी प्लाट के पास फेंका था, ताकि कोई उस पर शक न कर सके। शनिवार शाम प्रवीण अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से बिहार भागने वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed