फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नियम तोड़ने वाली गैस एजेंसियों पर कसेगा शिकंजा

नियम तोड़ने वाली गैस एजेंसियों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नियम तोड़ने वाली गैस एजेंसियों पर कसेगा शिकंजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने को आपूर्ति विभाग के निर्देशों का एजेंसी संचालक पालन नहीं कर रहे हैं। आपूर्ति विभाग ने एजेंसियों पर कार्रवाई के लिए जिले में ऐसी गैस एजेंसी चिन्हित करनी शुरू कर दी है, जो निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। अब तक पांच एजेंसी चिन्हित की गई है।

गौरतलब है कि करीब दो माह पहले चकराता रोड पर अवैध री-फिलिंग पकड़ी थी। इसके बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गैस की कालाबाजारी रोकने को सभी गैस एजेंसियों के संचालकों की बैठक ली थी। जिसमें डिलीवरी वाहन पर जाली लगाने, डिलीवरी मैन को वर्दी, पहचान-पत्र देने और डिलीवरी के दौरान तराजू साथ रखने, डिलीवरी, डिमांड व स्टॉक के संबंध में नियमित आपूर्ति विभाग को लिखित सूचना देने के निर्देश दिए थे। लेकिन एजेंसी संचालक विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है। मंगलवार को लक्खीबाग क्षेत्र में विभाग की कार्रवाई के दौरान एजेंसी का डिलीवरी मैन वर्दी में नहीं था और न हीं उसके पहचान-पत्र व तराजू था। विभाग की ओर से ऐसी एजेंसियों के चिन्हीकरण में पांच एजेंसी ऐसी सामने आई है, जो निर्देशों का पालन नहीं कर रही। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि एजेंसी संचालकों को नोटिस भेजकर सुधार करने को कहा गया है। कहा कि पूरे जिले में चिन्हीकरण पूरा कर सभी एजेंसियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed