{"_id":"5cd1eb8dbdec22073a5fc774","slug":"41557261197-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 हजार रुपये लेकर भेजा फर्जी वीजा व टिकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
92 हजार रुपये लेकर भेजा फर्जी वीजा व टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। एक ट्रैवल्स एजेंसी के मैनेजर पर 92 हजार रुपये लेकर फर्जी टिकट और दुबई का वीजा भेजने का आरोप लगाया गया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
भरत सडाना निवासी त्यागी रोड ने गल्फ ट्रैवल्स के मैनेजर दिनेश अग्रवाल के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है दिनेश अग्रवाल ने उनसे दुबई के वीजा के नाम पर 9800 रुपये लिए थे। 12 अप्रैल को यह रकम उन्होंने अग्रवाल के खाते में जमा कराई थी। इसके बाद एयर टिकट के लिए 41200 रुपये जमा कराए गए। इसकी जानकारी अग्रवाल ने मेल और फोन पर दी कि उनका टिकट हो चुका है। जबकि, 15 अप्रैल को उसने फिर से 3200 रुपये और 42 हजार रुपये टिकट और वीजा के नाम पर लिए गए। अग्रवाल ने ई-मेल के माध्यम से सडाना को बताया कि उसने 25 अप्रैल से एक मई तक के लिए दुबई में दो व्यक्तियों का वीजा लगवा दिया है। एयर टिकट और वीजा उसने ई-मेल के माध्यम से भेज दिया है। इसके बाद जब सडाना ने दिनेश को फोन किया तो उसने फोन बंद कर लिया। सडाना ने जब इनकी जांच कराई तो पता चला कि दोनों फर्जी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सडाना की शिकायत पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।