फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संडे मार्केट के 19 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा

संडे मार्केट के 19 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 22 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
संडे मार्केट के 19 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बावजूद संडे मार्केट में डटे दुकानदारों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की गई। नगर निगम के कर अधीक्षक की शिकायत पर डालनवाला थाना पुलिस ने कुल 19 दुकानदारों का सामान जब्त किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बता दें, पिछले दिनों उच्च न्यायालय के आदेश पर शहरभर में कच्चे पक्के अतिक्रमण को हटाया गया था। बावजूद इसके कई जगहों पर अतिक्रमण की शिकायतें अब भी आ रही हैं। ऐसा ही मामला परेड ग्राउंड के पास लगने वाले संडे मार्केट का है। यहां भी पिछले दिनों अतिक्रमण हटाया गया और संडे मार्केट को लगाने से रोका गया, लेकिन यहां रविवार को फिर से दुकानदार पहुंच गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि नगर निगम के कर अधीक्षक प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर संडे मार्केट में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान 19 दुकानदारों को हिरासत में लेकर सामान भी जब्त कर लिया। वहीं कई दुकानदार भाग निकले, मौके से भागे दुकानदारों का भी सामान जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा सभी के खिलाफ अतिक्रमण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed