{"_id":"5babe8a5867a557f624a07cf","slug":"41537992869-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगपुर में बनेगा कचरा पृथकीकरण केंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोगपुर में बनेगा कचरा पृथकीकरण केंद्र
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगपुर में बनेगा कचरा पृथकीकरण केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डोईवाला विकास खंड में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर जल्द बनेगा। इंडसइंड बैंक और सरकार की साझेदारी में कार्यान्वित होने वाली इस परियोजना के लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने भोगपुर में साढ़े पांच बीघा भूमि पंचायतीराज विभाग दे दी है।
सीएसआर (कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी) फंड के तहत हो रहे इस कार्य के लिए बैंक और पंचायतीराज विभाग के बीच इसी वर्ष 5 मार्च को अनुबंध हुआ था। समझौते की अवधि 2021 तक है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर) परियोजना के लिए जमीन मिलना इस कवायद का सबसे अहम कार्य है। इसके तहत डोईवाला विकास खंड के आठ ग्राम पंचायतों और रानीपोखरी मौजा में अपशिष्ट प्रबंधन होगा। इस परियोजना पर इंडसइंड बैंक वर्ष 2021 तक वित्तीय सहयोग करेगा। इस इकाई के संचालन के लिए उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम-2016 के तहत एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है।
इस समिति का नाम जागृति पर्यावरण संयुक्त समिति रखा गया है। इसमें आठ ग्राम पंचायतों के प्रधान, एक-एक महिला वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हैं। समिति में सदस्य सचिव के रूप में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, भोगपुर को नामित किया गया है। साथ ही डीएम ने भोगपुर कलस्टर के लिए भूमि पंचायतीराज विभाग को कुछ शर्तों के साथ हस्तांतरित कर दी है। शर्त का अहम पहलू यह है कि यदि भूमि तय उपयोग में नहीं लाई गई तो स्वत: उसे मूल विभाग में वापस माना जाएगा।
विज्ञापन
शहीद सुरेश तोमर गास्की मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ
देहरादून। शहीद सुरेश तोमर गास्की मार्ग का जल्द चौड़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद मार्ग के चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है। बुधवार को डीएम एसए मुरुगेशन ने चकराता के विकासखंड कालसी में अर्जित की गई 0.423 हेक्टेयर भूमि सौंप दी है। इस संदर्भ में शासन को भी अवगत करा दिया गया है। मार्ग चौड़ीकरण का कार्य जल्द होगा।