फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंजीनियरिंग के छात्र ने परीक्षा से चार दिन पहले की आत्महत्या

इंजीनियरिंग के छात्र ने परीक्षा से चार दिन पहले की आत्महत्या

Sat, 21 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के छात्र ने परीक्षा से चार दिन पहले की आत्महत्या
दिल्ली के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन


यूपीईएस के छात्र ने परीक्षा से
चार दिन पहले की आत्महत्या

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज में बीटेक तृतीय वर्ष की कर रहा था पढ़ाई
मूल रूप से दिल्ली निवासी छात्र के पिता भी परीक्षा की तैयारियां कराने आए थे देहरादून

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के इंजीनियरिंग के छात्र ने परीक्षा से चार दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव निजी हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ाई में कमजोर था और डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
थानाध्यक्ष, प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि रुद्रांश मिश्रा (22) पुत्र राजेंद्र कुमार मिश्रा निवासी 24-सी, हंस विहार सेक्टर-13 रोहिणी, दिल्ली यहां यूपीईएस में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह क्षेत्र के कोहलूपानी स्थित एक हॉस्टल में रहता था। आगामी 24 जुलाई से उसकी परीक्षाएं शुरू होनी थीं। परीक्षा की तैयारियों पर नजर रखने के लिए पिता राजेंद्र मिश्रा भी गत 18 जुलाई को दून आए थे। वह बल्लूपुर स्थित एक होटल में ठहरे थे। बृहस्पतिवार शाम को राजेंद्र बेटे से मिलकर गए थे। इसके बाद रुद्रांश रात में छात्रों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार को हॉस्टल के सभी छात्र जाग गए तो उन्होंने रुद्रांश को न देखकर कर्मचारियों से उसके बारे में पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ छात्र एवं कर्मचारी उसके कमरे की तरफ गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो हैरान रह गए। रुद्रांश पंखे से लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल रुद्रांश के पिता और पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के सामने रुद्रांश के पिता और हॉस्टल कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मुकेश त्यागी ने रुद्रांश के पिता से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि वह पढ़ाई में कमजोर था परीक्षा को लेकर परेशान था। पिछले सेमेस्टर में भी चार-पांच विषयों में उसकी बैक आई थी। परीक्षा तैयारियों पर नजर रखने के लिए राजेंद्र दून आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed