फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लीवर फेल होने से हुई थी युवक की मौत!

लीवर फेल होने से हुई थी युवक की मौत!

Mon, 16 Jul 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
लीवर फेल होने से हुई थी युवक की मौत!
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पटेलनगर बाजार पुलिस चौकी में शनिवार को हिरासत में युवक की मौत के मामले में लीवर फेल होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकलकर सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लीवर का इनलार्ज होना दर्शाया गया है। हालांकि आगे की जांच के लिए विसरा (लीवर का टुकड़ा) सुरक्षित कर लिया गया है। अब इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा जाएगा। वहीं पुलिस की विभागीय जांच एसपी देहात सरिता डोभाल को सौंपी गई है और मजिस्ट्रीयल जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अजय रौतेला भी मामले में नजर रखे हुए हैं।

बता दें, शनिवार को ब्रहमपुरी निवासी जय माटा की पटेलनगर कोतवाली की बाजार पुलिस चौकी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस उसे शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस चौकी लाई थी, जिसकी बाकायदा जीडी में एंट्री की गई और उसे मेडिकल के लिए दून अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच वह बाथरूम गया और करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा जहां माटा बेहोश पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन जय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती परिस्थितियों (गले में शर्ट का फंदा) से मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर फैलने की पुष्टि हुई। इसके चलते जय की मौत का कारण लीवर फेल होने से माना जा रहा है। हालांकि लीवर क्यों फैला इसकी जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित किया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि विसरा जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह स्थिति क्यों बनी? शराब, विष या कोई अन्य कारणों का पता एफएसएल की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। प्रकरण में विभागीय जांच एसपी देहात सरिता डोभाल को दी गई है। इसके अलावा मजिस्ट्रीयल जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अजय रौतेला ने बताया कि वे लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जिला पुलिस को पुलिस की भूमिका या किसी अन्य कारणों को स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed