{"_id":"59ac4ece4f1c1b1b278b50ef","slug":"41504464590-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ आ रही युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ आ रही युवती लापता
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। नौकरी की तलाश में लखनऊ से चंडीगढ़ गई युवती घर लौटते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। एक सप्ताह से परिजन उसकी तलाश में दर-दर की खाक छान रहे हैं, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल पाया। रुड़की रेलवे स्टेशन पर युवती के मोबाइल की अंतिम लोकेशन मिलने पर परिजनों के अलावा जीआरपी लखनऊ ने रुड़की में डेरा डाल दिया है।
लखनऊ के इंदिरानगर तहरोही निवासी युवती मनीषा की मां पूनम कर्ण पत्नी विपिन कुमार कर्ण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी मनीषा कर्ण नौकरी की तलाश में आठ जून को अपनी बहन के पास चंडीगढ़ गई थी, लेकिन वहां उसे नौकरी नहीं मिली। 24 अगस्त को उसका लखनऊ में किसी कंपनी में साक्षात्कार था। साक्षात्कार के लिए वह 23 अगस्त को चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लौट रही थी, लेकिन यात्रा के दौरान वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। हालांकि लापता होने से पहले उसने अपने भाई से बात की थी, लेकिन जब उसका भाई विक्की उसे लेने लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचा तो बहन का कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी लगाता बंद आ रहा है। इसके बाद देर शाम तक उसका फोन नहीं आया। परेशान परिजनों ने जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई। जीआरपी ने मुकदमा दर्जकर उसकी खोजबीन शुरू की। जांच पड़ताल में उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन रुड़की पाई गई। इस पर लखनऊ पुलिस व उसके परिजन रुड़की स्टेशन पहुंच गए हैं। चार दिन से रुड़की में डेरा डालने के बाद भी युवती की जानकारी नहीं मिल पाई है। कोतवाली गंगनहर पुलिस भी युवती की तलाश कर रही है। सीओ रुड़की एसके सिंह ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश की जा रही है।