फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंक में बंधक था फ्लैट, दूसरे से डील कर 68 लाख हड़पे

बैंक में बंधक था फ्लैट, दूसरे से डील कर 68 लाख हड़पे

Sun, 10 Mar 2019 01:14 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बैंक में बंधक था फ्लैट, दूसरे से डील कर 68 लाख हड़पे
money
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। एक दंपति ने बैंक में बंधक रखे फ्लैट का सौदा कर एक व्यक्ति से 68 लाख रुपये हड़प लिए। बैंक में फ्लैट बंधक होने का पता जब पीड़ित को चला तो आरोपी ने उन पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी। एसआईटी जांच के बाद आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष राजपुर नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि अनूप कुमार गर्ग (निवासी तेग बहादुर रोड) ने प्रवीण भारद्वाज और उनकी पत्नी अनुपमा का फ्लैट खरीदना चाहा था। इसके लिए उन्होंने सितंबर-2016 में उनसे संपर्क किया। भारद्वाज दंपति ने अनूप से कहा कि उन्हें पैसों की तंगी है, इसलिए वे इस फ्लैट को 50 लाख रुपये में बेच देंगे। इस पर अनूप कुमार ने अनुबंध पत्र बनवाकर भारद्वाज दंपति को 40 लाख रुपये दे दिए और अगस्त-2017 में रजिस्ट्री कराने पर बात तय हो गई। बावजूद इसके भारद्वाज दंपति ने रजिस्ट्री नहीं की। अनूप कुमार ने कई बार कहा, लेकिन हर बार टालमटोल करते रहे। इसी बीच भारद्वाज दंपति ने रजिस्ट्री का टाइम बढ़ाकर फ्लैट को 70 लाख रुपये में बेचने की बात रखी। इस पर अनूप कुमार ने उन्हें 28 लाख रुपये और दे दिए। आरोप है भारद्वाज ने अनूप को छह जनवरी 2019 को अपने घर बुलाया। अनूप अपनी साथी मोनिका भाटिया के साथ भारद्वाज के घर पहुंचे। उनके घर पहुंचते ही भारद्वाज ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि यह फ्लैट कर्नाटक बैंक में बंधक है। आरोप है इसी दौरान भारद्वाज ने उन पर पिस्तौल तानी और जान से मारने की भी धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनूप ने एसआईटी से शिकायत की है। जांच के बाद भारद्वाज दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed