फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

बुधवार की रात सिडकुल में नशे में धुत एक ट्रक चालक ने एक बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौत हो गई और एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए।

घटनाक्रम के अनुसार रात करीब आठ बजे जिला मुख्यालय रोशनाबाद की ओर से शिवालिक नगर की तरफ आ रहे एक ट्रक का चालक संतुलन खो बैठा और उसने किरबी चौक पर टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक बगल से गुजर रहे बाइक सवार को कुचल दिया। इसके बाद एक ऑटो और कार को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर ट्रक को काबू किया और चालक को नीचे उतारकर बुरी तरह पीट डाला। किरबी चौक पर तैनात पुलिस ने ट्रक चालक को बमुश्किल भीड़ से छुड़ाया। सूचना मिलने पर सिडकुल के थानाध्यक्ष देवराज शर्मा भी मौके पर आ गए। थानाध्यक्ष के अनुसार घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवक धर्मवीर पुत्र सुग्गड़ निवासी गांव नगला तिलक थाना सिकंदरपुर जिला कासगंज यूपी की मौत हो गई। वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था और दुर्घटना के समय ड्यूटी से लौट रहा था। ऑटो में सवार एक महिला बुसरा पुत्री सदाकत निवासी ज्वालापुर समेत तीन अन्य सवारियों को भी चोटें आई। कार सवार रोहित कुमार समेत दो युवक मामूली तौर पर चोटिल हुए। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक का नाम सोनू पुत्र केसरीनंदन निवासी गांव पंडुई जिला बांदा यूपी है। एसओ ने बताया कि ट्रक चालक ने शराब पी हुई थी। जिसका मेडिकल कराया जा रहा है। देर रात पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को मौके से हटवाकर यातायात व्यवस्था का सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed