फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विजिलेंस ने पुलिस से ली धूलिया प्रकरण की जानकारी

विजिलेंस ने पुलिस से ली धूलिया प्रकरण की जानकारी

Wed, 16 Jan 2019 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने पुलिस से ली धूलिया प्रकरण की जानकारी
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विजिलेंस ने मंगलवार को मृत्युंजय मिश्रा के करीबी और ठगी के आरोपी मृणाल धूलिया के बारे में पुलिस से जानकारी जुटाई। मृणाल पर मृत्युंजय मिश्रा की शह पर ही युवाओं से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। इस मामले में मृणाल की पत्नी का नाम भी सामने आ रहा है, जिसे मिश्रा ने अपने स्टाफ में शामिल किया था।

बता दें, पांच दिन पहले मृणाल धूलिया के खिलाफ नेहरू कॉलोनी में 1.41 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मृणाल ने विवि में गैर शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती करने के लिए कई युवाओं से रकम उगाही की। चूंकि, इस मामले में बार बार मृत्युंजय मिश्रा का नाम भी सामने आ रहा है तो विजिलेंस भी सक्रिय हो गई है। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस से इस संबंध में जानकारी जुटाई और केस से संबंधित कागजातों की प्रतियां हासिल कीं। इसके साथ ही विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को विवि जाकर भी पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि विजिलेंस की टीम ने इस मुकदमे से संबंधित उनसे तमाम जानकारियां जुटाई हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को बयान के लिए थाने बुलाया गया था, जिन्होंने अपने आरोपों के सापेक्ष पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराएं हैं। इस मामले में सभी के बयान दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी या आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed