फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सालभर से विभाग को गुमराह कर रहा था प्रबंधन

सालभर से विभाग को गुमराह कर रहा था प्रबंधन

Fri, 12 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सालभर से विभाग को गुमराह कर रहा था प्रबंधन
सालभर से विभाग को गुमराह कर रहा था प्रबंधन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अपना घर आश्रम प्रबंधन एक व्यक्ति विशेष की हनक में चल रहा था। यही कारण है कि प्रबंधन ने आठ साल तक तो प्रशासन की आंखों में धूल झोंकी और अब एक साल से विभाग को गुमराह कर रहा था। सितंबर 2017 में रजिस्ट्रेशन का प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद विभाग रिमाइंडर पर रिमाइंडर भेजता रहा, लेकिन आश्रम प्रबंधन कोई न कोई बहाना बनाकर टालने में लगा रहा। नतीजतन, जब सरकार ने सख्ती की आश्रम सील हो गया।
दरअसल, अपना घर रजिस्टर्ड गैर सरकारी संस्था है। इस संस्था ने ही जोगीवाला स्थित अपना घर आश्रम का साल 2009 से संचालन शुरू किया था। आश्रम की शुरुआत एक प्रभुत्वधारी व्यक्ति की देखरेख में हुई। लिहाजा इसके रजिस्ट्रेशन पर जोर नहीं दिया गया। बावजूद इसके आश्रम में निराश्रित महिलाएं और बच्चे प्रवास करने लगे। इस बीच 2015 में किशोर न्याय संरक्षण अधिनियम लागू हुआ तो देश के आश्रमों और शेल्टर होम का रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया। उस वक्त भी इस आश्रम का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। इसके बाद 2016 में स्थानीय प्रशासन ने आश्रम की जांच की तो पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। इस पर आश्रम प्रबंधन की ओर से मार्च 2017 में पंजीकरण के लिए प्रोबेशन विभाग में आवेदन किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि विभाग ने आश्रम का दौरा किया और उन्हें छह माह के लिए प्रोबेशन लाइसेंस देकर व्यवस्थाओं में सुधार लाने को कहा। उन्होेंने कुछ शर्तें रखी और उन्हें पूरा करने पर ही पंजीकरण करने की बात कही। छह माह बीत गए मगर न तो जरूरी शर्तों को पूरा किया गया और नही व्यवस्थाओं में सुधार हुआ। ऐसे में विभाग ने आश्रम का पंजीकरण करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सितंबर 2017 से लगातार आश्रम को पंजीकरण कराने को विभाग रिमाइंडर भेज रहा था। बावजूद इसके आश्रम प्रबंधन ने इस पर गौर नहीं किया। कभी कुछ बहाना तो कभी उच्च स्तर पर बात करने का हवाला देते हुए विभाग को ही टालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को आश्रय देने के लिए किया था आवेदन
आश्रम की ओर से आवेदन के वक्त कहा गया था कि यहां 10 वर्ष तक के बच्चों को आश्रय दिया जाएगा। मौके पर जब ऑडिट टीम गई तो पता चला कि यहां तीन वर्ष से 11 वर्ष तक के बच्चे रह रहे थे। यही नहीं, 10 महिलाओं को भी यहां रखा गया था। ऐसे में टीम ने इसे पूरी तरह से किशोर न्याय संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की।


सभी बच्चों को है संक्रमण
सोशल ऑडिट टीम ने पाया कि यहां रहने वाले सभी बच्चे त्वचा रोग से ग्रसित हैं। यह रोग संक्रामक रोग है। मौके पर गए चिकित्सकों ने बताया कि यह आश्रम में फैली गंदगी के कारण हुआ है। बच्चों को जरूरी चिकित्सा देकर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed