फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फर्जी पीएमओ अफसर के फोन की दिल्ली पुलिस कर रही जांच

फर्जी पीएमओ अफसर के फोन की दिल्ली पुलिस कर रही जांच

Sun, 24 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पीएमओ अफसर के फोन की दिल्ली पुलिस कर रही जांच
फर्जी पीएमओ अफसर के फोन की दिल्ली पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारी बताकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को फोन करने के मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस को की गई है। दिल्ली पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा है। जांच में इस बात का पता चला है कि मुख्यमंत्री को फोन करने वाले व्यक्ति ने जो अपना परिचय दिया था उस नाम का कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तैनात नहीं है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने दिल्ली गए थे। इस दौरान उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कई बार फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय पीएमओ में तैनात अधिकारी के रूप में दिया था। फोन करने वाले ने मुख्यमंत्री से कुछ मामलों को लेकर सिफारिश की। बातचीत के लहजे से ही मुख्यमंत्री को संदेह हो गया था, लिहाजा सीएम ने पीएमओ कार्यालय से फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी करवाई। पीएमओ की ओर से यह जानकारी दी गई कि उमेश कुमार नाम का कोई अधिकारी तैनात नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले से दिल्ली पुलिस के आयुक्त को अवगत करा दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस दिल्ली पुलिस को शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में फोन करने वाले व्यक्ति का फोन सर्विलांस पर लगाया जा चुका है। फोन अभी बंद चल रहा है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed