{"_id":"5bafdd35867a5570ed379cd2","slug":"21538252085-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरे बाजार रिटायर डीएसपी का रुपयों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरे बाजार रिटायर डीएसपी का रुपयों से भरा बैग उड़ाया
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड डीएसपी का रुपयों से भरा बैग उड़ाया
ब्यूरोे/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। शहर में सक्रिय चोरों ने शनिवार को धामावाला बाजार से एक रिटायर्ड डीएसपी के स्कूटर से रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में करीब 82 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के धामावाला बाजार का है। पुलिस के अनुसार रिटायर्ड डीएसपी इंद्रपाल सिंह निवासी सुभाषनगर शनिवार को एक दुकान पर कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक कराने स्कूटर से गए थे। स्कूटर में एक लाल रंग का बैग रखा था। इलेक्ट्रिशियन ने उनसे कोई पुर्जा लाने के लिए किसी अन्य दुकान पर भेजा, लेकिन उन्हें वह नहीं मिला। इस पर दुकानदार खुद पुर्जा लाने चला गया। इसी बीच इंद्रपाल सिंह दुकान से निकले तो स्कूटर से बैग गायब था। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन घटनास्थल पर कोई साक्ष्य नहीं मिले। एसएसआई कोतवाली अशोक राठौर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।