{"_id":"5ba69496867a55014118e306","slug":"21537643670-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के 59 बंडल नकली तार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के 59 बंडल नकली तार पकड़े
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो अमर उजाला, रुड़की
पुराना रेलवे रोड स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पीवीसी वायर बेचने की सूचना पर दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने अपने स्थानीय डीलर और पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 59 बंडल नकली पीसीवी वायर जब्त किया। डीलर की ओर से गंगनहर कोतवाली में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र स्थित दुकान से ब्रांडेड कंपनी के नकली पीवीसी वायर बेचे जाने की सूचना कंपनी के अधिकारियों को मिली थी। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, उनकी ओर से कुछ दिन पूर्व इसी दुकान से तार के कुछ बंडल खरीदे थे। दिल्ली स्थित कंपनी में संबंधित तार की टेस्टिंग की गई तो नकली निकले। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने दुकान में छापेमारी की योजना बनाई। शनिवार दोपहर दो बजे कंपनी की दिल्ली से आई टीम और स्थानीय होलसेल डीलर ने पुलिस के साथ दुकान में छापा मारकर 59 बंडल नकली पीवीसी वायर जब्त कर लिया। मामले में होलसेल डीलर फैजल त्यागी ने दुकानदार के खिलाफ गंगनहर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।