{"_id":"5c3e3be2bdec227375489d4e","slug":"201547582434-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक डीजे बजाने पर होटल मालिक का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात तक डीजे बजाने पर होटल मालिक का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देर रात तक डीजे बजाने पर पुलिस ने वसंत विहार थाना क्षेत्र के एक होटल मालिक का चालान किया है। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बता दें, सोमवार को दिन में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने शहर के तमाम होटल व बैंक्वेट हॉल मालिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। बैठक के दौरान शादी सीजन में संदिग्धों से सतर्क रहने और रात 10 बजे के बाद डीजे आदि न बजाने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद जीएमएस रोड स्थित होटल किंग हार्बर में सोमवार रात देर रात तक डीजे बजाया गया औरहोटल में जमकर हंगामा भी हुआ। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चेतावनी दी, लेकिन कर्मचारियों और संचालक ने एक न सुनी। इसके बाद वसंत विहार थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी मौके पर पहुंचे और डीजे बंद करवाया। खंडूरी ने बताया कि मौके पर होटल मालिक कपिल तोमर को बुलाया गया और नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।