{"_id":"5c0c29b5bdec22415c7d1510","slug":"201544300981-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी कर्मचारियों ने किया 25 लाख का गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी कर्मचारियों ने किया 25 लाख का गबन
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी के दो कर्मचारी 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। डेयरी मालिक ने कर्मचारियों के खिलाफ रायपुर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना रायपुर प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक अजय कुमार कांबोज पुत्र बाबूराम ने शिकायत की है। कांबोज की श्वेताधारी डेयरी फूड्स नाम से कंपनी है। इस कंपन में दो कर्मचारी अंकित कुमार निवासी पिपलई अलीगढ़ और अमन कुमार त्यागी निवासी ताजपुर नागल सहारनपुर काम करते थे। दोनों कर्मचारी डेयरी उत्पाद बेचते थे और भुगतान का हिसाब भी खुद रखते थे। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने पिछले दिनों हुए करीब 25 लाख रुपये की बिक्री का हिसाब कंपनी को नहीं दिया। पूछताछ करने पर दोनों टालते रहे और कुछ दिन बाद फरार हो गए। दोनों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।