{"_id":"5b5b85984f1c1b51748b76f1","slug":"201532724632-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित स्कूल बस मकान से टकराई, तीन छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित स्कूल बस मकान से टकराई, तीन छात्र घायल
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
छात्रों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान से टकरा गई। बस में 22 छात्र और दो कर्मचारी सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। मामूली घायल तीन छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि, अन्य छात्रों को दूसरे वाहनों से स्कूल रवाना किया गया। हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे जीआरडी भाऊवाला की एक स्कूल बस नौगांव के पास पीछे से आ रही एक अन्य बस को रास्ता देने के चक्कर में गीली सड़क पर अनियंत्रित हो गई और मकान से टकरा गई। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य किया।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि बस में सवार 22 छात्रों में से 19 छात्र पूरी तरह सकुशल थे, जिन्हें दूसरे वाहनों से स्कूल भेज दिया गया। जबकि, रबतैन पुत्र सोनम निवासी मांडुवाला (कक्षा 12), वैशाली पुत्री विजय निवासी जेल रोड (कक्षा 11) और परी पुत्री योगेश निवासी विंग नंबर छह प्रेमनगर (कक्षा चार) मामूली घायल हो गए। इनमें से परी को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। जबकि, अन्य दोनों छात्रों को इलाज के बाद शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल गई। थानाध्यक्ष त्यागी ने बच्चों से पूछताछ के आधार पर बताया कि बस को राजकुमार निवासी गांव केहरी चला रहा था।