{"_id":"5a469c014f1c1bc20a8b5739","slug":"201514576897-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के बयान पर हरकत में आया महिला आयोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री के बयान पर हरकत में आया महिला आयोग
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री के बयान पर हरकत में आया महिला आयोग
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
खेल मंत्री अरविंद पांडेय के महिला खिलाड़ियों के साथ खेल संघ पदाधिकारियों द्वारा किए गए कथित यौन शोषण को लेकर महिला आयोग भी हरकत में आ गया है। तीन दिन पहले सीएम को मामले की जांच कराने संबंधित पत्र भेजने के बाद शुक्रवार को पीड़ित खिलाड़ियों से संपर्क करने के प्रयास में जुटा रहा। हालांकि महिला आयोग को सफलता नहीं मिली। वहीं, महिला आयोग ने पीड़िताओं से संपर्क करने के लिए खेल मंत्री से भी मदद लेने की बात कही। जिससे सच सामने आ सके।
इन दिनों खेल मंत्री अरविंद पांडेय के बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है। खेल मंत्री के बयान के बाद महिला आयोग भी मामले को लेकर हरकत में आ गया है। वह पीड़ित खिलाड़ियों से संपर्क की कोशिश में जुटा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर हाल में वायरल हुए वीडियो में दिखने वाली महिला बॉक्सर को भी खोजने का प्रयास जारी रहा। हालांकि आयोग को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, दूसरी ओर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने कहा कि खेल मंत्री द्वारा बीते दिनों महिला खिलाड़ियों के साथ कथित यौनशोषण का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले यौनशोषण पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा दिए गए बयान की जांच कराने की मांग की थी। हालांकि अभी तक पत्र का जवाब नहीं मिल पाया है।