फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मालदेवता-रायपुर मार्ग पर हो रहे हादसों पर भड़के लोग

मालदेवता-रायपुर मार्ग पर हो रहे हादसों पर भड़के लोग

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मालदेवता-रायपुर मार्ग पर हो रहे हादसों पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मालदेवता क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने बृहस्पतिवार को रायपुर-मालदेवता मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस की अनदेखी के चलते पर्यटक नशा करने के बाद हुड़दंग करते हैं और फिर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं। इसी के कारण हादसे होते हैं। इसके चलते बीते दो सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

बता दें, मालदेवता रायपुर मार्ग पर बीते दो सप्ताह के भीतर एक दर्जन से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हुए थे। ये हादसे शाम के वक्त मालदेवता से लौटने वाले पर्यटकों के वाहनों से हुए थे। बुधवार रात भी एक युवक की हादसे में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों को बुधवार रात की घटना पता चली तो मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलने पर रायपुर, नेहरू कॉलोनी, डालनवाला पुलिस के साथ सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय मौके पर पहुंचे। इसी बीत कांग्रेस नेता नेता शूरवीर सजवाण के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और लोगों की मांगों के समर्थन में अधिकारियों से बात की। प्रदर्शनकारी पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस जानबूझकर यहां आने वाले पर्यटकों पर कार्रवाई नहीं करती है। इसके चलते अक्सर हादसे होते हैं। लोगों के अनुसार मालदेवता क्षेत्र में केवल एकमात्र पुलिस चौकी है। चौकी में गिने चुने पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। इस कारण भी पर्यटकों के बेकाबू वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय व अन्य अधिकारियों ने लोगों की मांगें जल्द पूरी किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। प्रदर्शन में सूरत सिंह नेगी, बालम बिष्ट, अनीता, दिला देवी, अंजली कुल्हान, विजय कंडारी, जगदंबा कुल्हान, अल्का नैथानी, अंजलि बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed