{"_id":"5c61d654bdec224b575051bf","slug":"181549915732-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों ने महिला के घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों ने महिला के घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सिरफिरे युवकों ने एक महिला के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गनीमत रही कि आग आंगन में रखी जूतों की रैक और मोटरसाइकिल में ही लगी थी। इससे पहले कि आग विकराल रूप धारण करती घरवालों ने ही काबू पा लिया। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
घटना पटेेलनगर थाना क्षेत्र की टीएचडीसी कॉलोनी के वसुंधरा एनक्लेव की है। गीता सचदेवा की शिकायत के अनुसार रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे उनके घर के बाहर जोर जोर से कुत्ते भौंकने लगे। इस पर सभी घरवाले जाग गए और आंगन में आ गए। वहां देखा तो जूतों की रैक में टंगे पर्दे और वहां खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगी थी। आननफानन जैसे तैसे आग बुझाई गई। आसपास देखा कोई व्यक्ति नहीं था, लेकिन आंगन में एक बोतल पड़ी मिली जो पेट्रोल से आधी भरी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आसपास और घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक घूमते नजर आ रहे हैं। सचदेवा के अनुसार उनके साथ पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसएसपी ने मामले में पटेलनगर थाने को जांच के निर्देश दिए हैं।