फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुभारती के कर्मचारियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन

सुभारती के कर्मचारियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 14 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सुभारती के कर्मचारियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सुभारती मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण प्रक्रिया के बीच बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।कर्मचारियों का कहना है कि अमूमन माह के शुरुआत में ही वेतन आ जाता था, लेकिन इस बार अभी तक वेतन नहीं आया है। ऐसे में कर्मचारियों के घर का बजट बिगड़ने लगा है। हंगामा बढ़ते देख कॉलेज में पुलिस तैनात कर दी गई है।
बता दें, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण चल रहा है। इसके तहत कॉलेज के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और तमाम कागजात भी कब्जे में लिए गए हैं। कॉलेज की जिम्मेदारी कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नवीन थपलियाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा को दी गई है। हालांकि, अभी तक कर्मचारियों के वेतन संबंधी नियमों पर कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसी को लेकर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने सारे काम ठप कर दिए और परिसर में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर वेतन के बारे में कोई निर्णय नहीं ले रही है। कर्मचारियों के इस प्रदर्शन के बारे में चर्चा हैं कि उन्होंने प्रबंधन के कहने पर यह कदम उठाया है। इसकी तस्दीक वहां कर्मचारियों के नारे भी कर रहे थे। कर्मचारी सरकार के खिलाफ तो सुभारती प्रबंधन के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि फिलहाल अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज के खाते फ्रीज किए गए हैं। कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य होने पर फैकल्टी और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed