फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये

एटीएम क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये

Sun, 30 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
एटीएम क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये
एटीएम क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर में एटीएम क्लोनिंग का एक और मामला समाने आया है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से एटीएम क्लोनिंग के जरिये 35 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शिवप्रसाद व्यास निवासी आराघर डालनवाला नेहरू 14 सितंबर को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने मशीन में एटीएम कार्ड स्वाइप किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस पर मशीन के पास खड़े एक व्यक्ति ने उनकी मदद का आग्रह किया तो उन्होंने अपना कार्ड उसे दे दिया। इसके बाद उसने शिवप्रसाद को पांच हजार रुपये निकालकर दे दिए और उनका एटीएम कार्ड भी वापस कर दिया। इसके बाद 16 सितंबर तक शिवप्रसाद के खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। एसओ राजेश साह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला एटीएम क्लोनिंग का ही प्रतीत हुआ है। आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के आरोप में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कई दिन से हैंग है एटीएम
देहरादून। कारगी चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कई दिन से हैंग है। लोग पैसे निकालने पहुंचते हैं, जैसे ही कार्ड स्वाइप किया जाता तो भाषा का आप्शन पूछा जाता है लेकिन कोई बटन और की-बोर्ड काम ही नहीं कर रहा है। स्थानीय निवासी वरिष्ठ नागरिक एडी प्रसाद ने बताया कि यहां कोई गार्ड भी नहीं रहता जिससे समस्या बताई जा सके। कई दिन से लोग पैसे निकालने के लिए पहुंच रहे हैं और परेशान होकर लौट रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस एटीएम हैकरों की गड़बड़ी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed