फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरिद्वार में ठेकेदार की हत्या करने पहुंचा शूटर दबोचा

हरिद्वार में ठेकेदार की हत्या करने पहुंचा शूटर दबोचा

Fri, 03 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में ठेकेदार की हत्या करने पहुंचा शूटर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को एक मजदूर ठेकेदार की हत्या करने हरिद्वार पहुंचे सुनील राठी गैंग के एक शूटर को दबोचा है। शूटर के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ के अनुसार हत्या की योजना हरिद्वार निवासी एक युवक के कहने पर अल्मोड़ा जेल में बंद राठी गैंग के गुर्गे रुपेश त्यागी ने बनाई थी। एसटीएफ ने हरिद्वार निवासी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों रुपेश त्यागी के एक शूटर के हरिद्वार में होने और सिडकुल में एक मजदूर ठेकेदार की हत्या की साजिश की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद गुसांई के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज के पीछे से दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। इनमें से एक रुपेश त्यगाी का शूटर दीपक मान निवासी ख्वाजा नगला, छपरौली बागपत है। जबकि, दूसरा हरिद्वार के रावली महमूद गांव का निवासी सुशील कुमार है। पूछताछ में दीपक मान ने बताया कि उसे अल्मोड़ा जेल में बंद रुपेश त्यागी ने सिडकुल के एक मजदूर ठेकेदार की हत्या करने को कहा था। इसके लिए रुपेश ने उसे सुशील कुमार का मोबाइल नंबर और पता दिया। इसके बाद दीपक अपने कुछ मुकदमों की सुनवाई के लिए हरिद्वार पहुंचा तो उसने ठेकेदार के घर और ऑफिस की रेकी की। इसके बाद बृहस्पतिवार को ऑफिस में घुसकर गोली मारने की योजना बनाई थी। इसी बीच एसटीएफ की टीम ने दोनों को दबोच लिया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि दीपक मान के खिलाफ पहले भी लूट, हत्या के प्रयास आदि गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सुशील निकालना चाहता था खुन्नस
एसटीएफ के अनुसार ठेकेदार से असल रंजिश सुशील कुमार की ही थी। पूछताछ में सुशील ने बताया कि वह सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन किसी बात को लेकर उसे फैक्ट्री से निकाल दिया गया। इसके पीछे कथित मजदूर ठेकेदार की भूमिका सामने आई थी। सुशील के अनुसार ठेकेदार की वजह से ही उसे कहीं काम नहीं मिल रहा था। इसी के चलते सुशील ने ठेकेदार को मारने की ठान ली। इसी बीच सुशील अल्मोड़ा गया तो वहां पेशी के दौरान उसकी मुलाकात रुपेश त्यागी से हुई। रुपेश ने सुशील से ठेकेदार को मारने में मदद की बात कही और योजना बनाई, लेकिन इसके पहले ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed