{"_id":"5af8a0524f1c1b894c8b47bb","slug":"181526243410-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की चेतावनी पर पुलिस ने किया अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसम की चेतावनी पर पुलिस ने किया अलर्ट
Updated Mon, 14 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने रेंज के सात जिलों को अलर्ट किया है। डीआईजी ने पुलिस को किसी भी संभावित परिस्थिति के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान चारधाम यात्रा मार्ग पर हिल पैट्रोल यूनिट, जल पुलिस आदि पुलिस के अंगों के साथ-साथ बीआरओ और सेना से समन्वय स्थापित करने को कहा है।
डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में आंधी तूफान के साथ-साथ बारिश की संभावना है। चूंकि इस समय चारधाम यात्रा अपने पीक समय पर है। इसलिए पुलिस को हर खतरे के प्रति आगाह किया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अफसरों को यदि लगता है कि यात्रा रोक देनी चाहिए तो वे निर्णय ले सकते हैं। पुलिस की प्राथमिकता किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को बचाने की है। इस दौरान एसडीआरएफ, जल पुलिस, सिटी पैट्रोल यूनिट से अपने सभी उपकरणों के साथ ड्यूटी पर रहने को कहा गया है।