फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कमरे में मिला वृद्धा का 20 दिन पुराना शव

कमरे में मिला वृद्धा का 20 दिन पुराना शव

Sat, 24 Mar 2018 02:19 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
कमरे में मिला वृद्धा का 20 दिन पुराना शव
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेशविला रोड पर अकेली रहने वाली करीब 90 वर्षीय वृद्धा का शव पुलिस ने शुक्रवार को एक कमरे से बरामद किया। महिला यहां अकेले ही रहती थी। काफी हद तक गल चुका शव करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।
धारा चौकी प्रभारी कुलदीप पंत के अनुसार शुक्रवार को शहर कोतवाली से नेशविला रोड स्थित एक आवास में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई। पड़ताल में शव की शिनाख्त सरोज चंद्रा के रूप में हुई। सरोज के पति सतेंद्र चंद्रा की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। कोई संतान न होने के कारण सरोज अकेली ही रहती थीं। पड़ोसियों ने होली के बाद सरोज को देखा था, लेकिन इसके बाद से सरोज को किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार को कुछ परिचित सरोज के घर पहुंचे तो शव मिलने की सूचना दी। शव करीब 20 दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

...तो गिरने से हुई होगी मौत
वृद्धा का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। सिर गैस चूल्हे की तरफ था और बर्तन बिखरे हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अधिक उम्र होने के चलते वह कमरे में गिर गई होंगी। इसी दौरान बर्तन बिखर गए होंगे। चोट लगने के बाद महिला उठ नहीं सकी और मौत हो गई। चौकी प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed