फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रजिस्ट्री करा एक ही जमीन को बेच दिया दो बार

रजिस्ट्री करा एक ही जमीन को बेच दिया दो बार

Thu, 01 Mar 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री करा एक ही जमीन को बेच दिया दो बार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज कराकर एक ही जमीन को भूमाफिया ने दो बार बेच दिया। जिस जमीन को बेचा गया है, उस पर पहले से ही लोग रहे रहे हैं। ऐसे में जब कब्जा लेने की बात आई तो राज्य सरकार और ग्राम समाज की भूमि भूमाफिया को दे दी गई। शिकायत के बाद एक साल चली एसआईटी जांच में मामला सामने आया है। इसके बाद डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बुधवार को पटेल नगर कोतवाली में भूमाफिया और संबंधित तत्कालीन राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक ईस्ट होप टाउन में करीब आठ बीघा (5670 वर्ग मीटर) जमीन है। इसे वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नित्यानंद की पुत्री को बेचा गया था। इसके बाद उनकी पुत्री ने इस जमीन को अलग-अलग 15 लोगों को बेच दिया। इसके बाद वर्ष 2008 में जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का खेल शुरू हुआ। भूमाफिया ने दोबारा इस भूमि का दाखिल-खारिज और रजिस्ट्री कराई। इसके बाद इसका बेचान शुरू किया। आरोप है कि इसमें तत्कालीन राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से दाखिल-खारिज कराया गया। यह भी आरोप है कि उन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भूमाफिया को फायदा देने के लिए राज्य सरकार की जमीन ही उन्हें सौंप दी गई। इसी जमीन को तब राधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल और दिलशाद ने भी खरीदा था। जब वो इसे आगे बेचने लगे तो मामला पकड़ में आया। इस पर दिलशाद के पुत्र ढकरानी निवासी शमीम अहमद ने एसआईटी में शिकायत दर्ज करा दी। ...................
विज्ञापन

फर्जी हाउसिंग कंपनी बना बेच दी सरकारी जमीन
एक अन्य मामले में ऐसे ही मौजा डांडा लखौंड में लगभग 17 बीघा जमीन है। इसे वर्ष 1997 में राज्य सरकार के सुपुर्द किया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस भूमि के क्रय विक्रय करने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद इस जमीन का फर्जी तरीके से सौदा किया गया और बेचा गया। इस मामले में धर्म सिंह ठाकुर ने एसआईटी में शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया गया कि फर्जी गंगोत्री हाउसिंग कंपनी के प्रतिनिधि बनकर नागल सोती बिजनौर यूपी निवासी वेद प्रकाश शर्मा ने जोगेंद्र के साथ मिलकर जमीन के फर्जी कागजात तैयार करा लिए। इसके बाद फर्जी खरीदार नौशाद के नाम इसकी फर्जी रजिस्ट्री करा दाखिल-खारिज कराया। शिकायत पर एसआईटी जांच में पता चला कि जो भी खरीदार और विक्रेता के पते बताए गए सब फर्जी हैं। इसके बाद डीआईजी ने रायपुर थाने में भूमाफिया व संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
जमीन धोखाधड़ी में 11 गिरफ्तार
डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बताया कि एसआईजी की जांच के आधार पर जनवरी और फरवरी में विभिन्न थानों में दर्ज जमीन धोखाधड़ी पांच मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर थाने में दर्ज तीन मामलों में सात, रायपुर थाने में दर्ज एक मामले में तीन और कोतवाली कैंट में दर्ज एक मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed