{"_id":"5a591a244f1c1beb408b485e","slug":"181515788836-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच में डाक्टर समेत चारों आरोपी गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिंग जांच में डाक्टर समेत चारों आरोपी गए जेल
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो-अमर उजाला-देहरादून।
लिंग जांच करने के आरोप में पकड़े गए डॉक्टर समेत चारों आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। डालनवाला पुलिस ने सभी आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया था। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी ने एसएसपी को सख्त कार्रवाई को लिखा है।
बता दें, लिंग जांच करने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) अंबाला डॉ. विनोद गुप्ता की अगुवाई में टीम ने बृहस्पतिवार को आराघर स्थित त्यागी डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारकर डॉ. प्रमोद त्यागी, कर्मचारी राजेन्द्र सिंह और दो एजेंटों करमपाल और हरीश शर्मा को रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद डालनवाला पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया था। शुक्रवार को सभी चारों आरोपियाें को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में दिया गया।