फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेरठ की स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी को दबिश

मेरठ की स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी को दबिश

Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मेरठ की स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी को दबिश
मेरठ की स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी को दबिश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में मारपीट के आरोप में नामजद मेरठ की एक स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी के मालिक की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिल सका। इसके बाद दोबारा आरोपी की तलाश में मेरठ व अन्य जगहों के लिए टीमें रवाना की हैं।
गौरतलब है कि जाखन स्थित व्हिस्परिंग विलो सोसाइटी के एक फ्लैट में सीनियर सिटीजन कपिल कंसवाल रहते हैं। वह 30 जून की रात करीब डेढ़ बजे पास ही के एक फ्लैट में तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक को बंद कराने गए थे। आरोप है कि उस फ्लैट में मौजूद युवकों ने कपिल कंसवाल और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर कपिल कंसवाल ने राजपुर थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने आरोपी जतिन सरीन के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जतिन सरीन मूलरूप से मेरठ निवासी और एक बड़ी स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी का मालिक है। जतिन की तलाश में दो टीमों को मेरठ और दिल्ली भेजा गया था। इनमें से मेरठ गई टीम ने मकान पर दबिश दी तो पता चला कि जतिन वहां नहीं है। ऐसे में अब उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद पुन: टीम मेरठ रवाना की गई है। अरविंद कुमार ने बताया कि जतिन ने सोसाइटी में फ्लैट लिया हुआ है और वह साल में दो तीन बार यहां आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed