फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम सुरक्षा में अनदेखी पर 38 बैंकों को नोटिस

एटीएम सुरक्षा में अनदेखी पर 38 बैंकों को नोटिस

Sun, 04 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएम सुरक्षा में अनदेखी पर 38 बैंकों को नोटिस
एटीएम सुरक्षा में अनदेखी पर 38 बैंकों को नोटिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पटेलनगर पुलिस ने एटीएम की सुरक्षा में अनदेखी पर शनिवार को 38 बैंक प्रबंधकाें को नोटिस तामिल कराए हैं। पुलिस चेकिंग में विभिन्न बैंकों के एटीएम में सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने के अलावा गार्ड भी नजर नहीं आए। सुरक्षा के निर्धारित मानक पूरे न होने पर प्रबंधकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पटेलनगर पुलिस ने एटीएम से रकम निकालने की शिकायताें के मद्देनजर एटीएम में सुरक्षा प्रबंधाें को लेकर चेकिंग कराई थी। चेकिंग में काफी एटीएम में सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने के अलावा वहां कोई गार्ड भी नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा बडोवाला, इंडियन बैंक मेहूंवाला, ग्रामीण बैंक शिमला बाईपास, पीएनबी मेहूंवाला, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक , पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मोहब्बेवाला, यूनियन बैंक, यूको बैंक, महिला को-ऑपरेटिव बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, कार्पोरेशन बैंक और कूर्माचंल सहकारी बैंक के प्रबंधकाें को नोटिस तामिल कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक नोटिस में बैंक प्रबंधकों को लिखा गया है कि वह एटीएम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। एटीएम क्लोनिंग रोकने को वैज्ञानिक दस्ता तैयार करने को कहा गया, जो समय-समय पर एटीएम को चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed