फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले खाद्य पदार्थ

जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले खाद्य पदार्थ

Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले खाद्य पदार्थ
जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले खाद्य पदार्थ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजधानी में दीपावली के दौरान विभिन्न स्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो सैंपल फेल हुए हैं। जिनके मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि संबंधित कंपनी चाहे तो अपने उत्पाद की फिर से जांच करा सकती है। यदि उत्पाद फिर से मानक के अनुरूप न मिला तो संबंधित के खिलाफ सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.जेसी कंडवाल ने कहा कि दीपावली के त्योहार के दौरान शहर भर से विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के 75 सैंपल लिए थे। मिठाई, दूध उत्पाद, तेल और अन्य उत्पादों के सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर लैब में भेजा गया था। उन्होंने कहा कि कुछ सैंपलों की जांच पूर्व में आ चुुकी थी। रुद्रपुर लैब से 28 सैंपलों की जांच अब मिली है। जांच में रिपोर्ट में अमूल कंपनी के दूध के नमूने फेल हुए हैं। वहीं क्षेत्रीय उत्पादों में बैकरी उत्पादों में मिलाया जाने वाला उत्पाद मानक के अनुरूप नहीं मिला। जबकि अन्य 26 उत्पादों के सैंपल जांच में सही मिले हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन कंपनियों के उत्पाद जांच में सही नहीं मिले, उन कंपनियों को नोटिस भेजा जा रहा है। यदि संबंधित कंपनी ने मामले में अपील करते हुए फिर से अपने उत्पादों की जांच न कराई तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कंपनी को इस मामले में कुछ नहीं कहना। उनके खिलाफ सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed