फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मलकीत सिंह के परिचित हो सकते है हत्यारोपी

मलकीत सिंह के परिचित हो सकते है हत्यारोपी

Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
मलकीत सिंह के परिचित हो सकते है हत्यारोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

देहरादून/डोईवाला। माधोवाला में बुजुर्ग मलकीत सिंह की हत्या करने वाले परिचित हो सकते है। हत्यारोपी मकान के अंदर जबरन नहीं, बल्कि मुख्य दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। कमरे में मिली दाल की दो कटोरियाें से भी यही इशारा मिलता है। पुलिस मान रही है कि हत्या की वारदात को पूरे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। हत्याराें को आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों का ज्ञान था, तभी उन्हें छोड़कर जाने का रिस्क नहीं लिया।
बुजुर्ग मलकीत सिंह के पास माधोवाला में एक बड़ा घर और जमीन जायदाद थी। उसकी एकमात्र पुत्री का विवाह कुछ साल पहले हो चुका था। घर में अकेले एक चौकीदार के साथ रहते थे। सोमवार शाम को चौकीदार भी अपने घर चला गया था। पुलिस ने घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद पाया कि जो कोई हत्यारा है, उससे मलकीत सिंह परिचित थे। पूरे आवास के दरवाजों और खिड़की की जांच पड़ताल से साफ है कि हत्यारोपी जबरन मकान में दाखिल नहीं हुए है। कमरे में दाल की दो कटोरियां मिली है, जिससे प्रतीत होता है कि हत्यारे ने दाल का भी सेवन किया है। चौकीदार आत्माराम मालिक के लिए दाल बनाकर गया था। पुलिस सूत्राें के मुताबिक बुजुर्ग मलकीत के चरित्र को लेकर परिवार में विवाद था।
विज्ञापन

--
बुजुर्ग का महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो
मोधावाला में कत्ल कर दिए गए बुजुर्ग मलकीत सिंह का पिछले कुछ समय पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जो काफी समय सुर्खियाें में रहा था। वायरल वीडियो में बुजुर्ग मलकीत सिंह एक महिला को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहा था। इस बारे में पूछे जाने पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती घटनास्थल पर लोगों से बातचीत के दौरान वीडियो वायरल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मकान से क्या ले गए हत्यारे, पता नहीं
हत्यारों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से लेकर आलमारी, संदूक और बेड आदि सभी को खंगाला है। मृतक मलकीत सिंह के घर में अकेले रहने के कारण यह पता नही चल रहा है कि घर से यदि माल और नकदी गई है तो वह कितनी होगी। हो सकता है कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए मकान को खंगालने का नाटक किया गया हो, इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
---
चौकीदार बोला, मालिक ने दी छुट्टी
पुलिस ने मलकीत सिंह के चौकीदार आत्माराम से भी लंबी पूछताछ की है। चौकीदार का कहना था कि मालिक ने सोमवार शाम छह बजे उसे घर जाने के लिए छुट्टी दे दी थी। अक्सर मालिक उसे इसी तरह भेज देते है। चौकीदार ने कई और राज पुलिस को बताए है। पुलिस उसी आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

--------
हत्याकांड के खुलासे की मांग
डोईवाला। माधोवाला में बुजुर्ग मलकीत सिंह की हत्या को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। माधोवाला गांव लच्छीवाला वन रेंज के जंगलों से सटा क्षेत्र है। मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिन्दर सिंह बाउ, नगर पालिका डोईवाला माधोवाला क्षेत्र की सभासद शिवानी चौधरी ने पुलिस-प्रशासन से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed