{"_id":"5bb2898a867a557ed1019d0c","slug":"161538427274-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ओवर स्पीड में काटे 18 चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दिन ओवर स्पीड में काटे 18 चालान
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। स्पीड डिटेक्टर कैमरों के जरिये सोमवार को पहले दिन कुल 18 लोगों का ओवरस्पीड में चालान किया गया। यह चालान राजपुर रोड स्थित एनआईईपीवीडी के सामने और बल्लूपुर के पास लगे कैमरों के माध्यम से काटे गए। इन दोनों जगहों पर लगभग 500 वाहन ओवरस्पीडिंग करते कैमरों में कैद हुए। हालांकि, निर्धारित गति सीमा से दोगुनी गति पर यह चालान किए गए हैं। सोमवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी यातायात कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
बता दें कि शहर में दो जगहों पर स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से एक कैमरा राजपुर रोड स्थित एनआईईपीवीडी के पास लगाया गया है। यहां पुलिस ने वाहनों की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की है। इस जगह पर दिनभर लगभग 300 वाहन 40 किलोमीटर की गति से अधिक गति पर चलते पाए गए। इनमें से कुल 10 वाहन ऐसे थे जिनकी स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक या उसके आसपास थी। वहीं, बल्लुपुर चौक से एफआरआई के बीच निर्धारित गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। यहां भी लगभग 200 वाहन निर्धारित गति से अधिक पर चलते कैमरों में कैद हुए हैं। हालांकि, इनमें से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा या इसके आसपास गति से वाहन दौड़ाने वाले चालकों का चालान किया गया है। ये सभी चालान वाहन के पंजीकृत स्वामी के घर पहुंचेंगे।
रेट्रो साइलेंसर वाले भी 50 नपे
बुलेट मोटरसाइकिल पर रेट्रो या मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले 50 लोगों का चालान किया गया। यह अभियान एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। पिछले दिनों यातायात निदेशक केवल खुराना ने सभी जिलों की पुलिस को सख्ती से इस अभियान के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं।