फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिस्तर पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

बिस्तर पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिस्तर पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव
बिस्तर पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीदास मार्ग स्थित एक मकान में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव शव मोर्चरी में रखवाने के साथ ही स्पेन और अमेरिका में रह रहे उनके पुत्रों को सूचित कर दिया है। पत्नी की मौत के बाद बुजुर्ग यहां घर में अकेले रहते थे।
जानकारी के अनुसार कालीदास मार्ग पर विजय कुमार गुप्ता (67) का मकान है। उनके बेटे स्पेन और अमेरिका में रहते हैं। उनकी पत्नी की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद से घर पर अकेले रहते थे। जबकि मकान की ऊपरी मंजिल पर किराएदार महेश कुमार रहते हैं। महेश कुमार एसबीआई में उप प्रबंधक हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे महेश ने देखा कि कई दिनों से मकान के निचले हिस्से में कोई हलचल नहीं हो रही है। तीन-चार दिनों से उन्होंने विजय कुमार गुप्ता को भी नहीं देखा था। इसके चलते उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो विजय कुमार बिस्तर पर पड़े हुए थे और उनका शरीर काफी फूल गया था। उन्होंने तुरंत शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में एसएसआई अशोक कुमार राठौर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। एसएसआई ने बताया कि शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। संभवतया मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी। कुछ देर बाद मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उनके पुत्रों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed