{"_id":"5a591a194f1c1be7408b483c","slug":"161515788825-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं काटे गए बकरे, कहीं मना साजा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं काटे गए बकरे, कहीं मना साजा पर्व
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं काटे गए बकरे, कहीं मना साजा पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया/त्यूनी।
जौनसार बावर शुक्रवार को मरोज पर्व के रंग में रंग गया। कहीं पर बकरे काट मरोज पर्व मनाया गया तो कहीं पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर साजे पर्व की बधाई दी।
क्षेत्र में मरोज पर्व को लेकर उत्साह है। खानपान के साथ ही मनोरंजन के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिन खतों में बुधवार और बृहस्पतिवार को बकरे नहीं काटे गए थे, वहां शुक्रवार को बकरे काटे गए। लखवाड़, ठरठाड़, विशायल, पजगांव, सिलीगोथान, मंजियारना समेत पूरे जौनसार बावर में पर्व की शुरुआत हो गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी और व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इससे पहले लोगों ने परंपरा के अनुसार मंदिरों में जाकर देव आराधना की। रात्रि भोज के बाद ढोलक, खंजरी की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। देर शाम तक गांवों में गीत संगीत की बयार बहती रही। लोग हारूल और तांदी नृत्य पर झूमते रहे।