{"_id":"5a4402374f1c1bfc0f8b651c","slug":"161514406455-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पहली बार पहुंची गाड़ी तो खिल चेहरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में पहली बार पहुंची गाड़ी तो खिल चेहरे
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में पहली बार पहुंची गाड़ी तो खिल चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया।
ग्राम पंचायत पानुवा के चामड़ी मजरे में रहने वाले लोगों के लिए बुधवार का दिन खास था। कई दिनों के श्रमदान और मेहनत के बाद गांव में जब पहली बार गाड़ी पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
साहिया-बडनू मार्ग से मजरे के लिए सड़क कटिंग का काम किया गया। अभी तक सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को डेढ़ किमी की पैदल दूरी तय कर गांव तक पहुंचना पड़ता था। क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर राठौर, मुन्ना सिंह, भगत सिंह राठौर, अतर सिंह, माया सिंह, रवि राठौर, आलम राठौर आदि का कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनकाल में सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने सड़क निर्माण कार्य को निरस्त कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को शुरू करने को लेकर कई गुहार लगाई, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। जिसके बाद ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर सड़क निर्माण कार्य का निर्णय लिया। ग्रामीणों की ही मेहनत का नतीजा है कि एक माह के कठिन परिश्रम के बाद गांव तक सड़क पहुंचाई जा सकी। कहा सड़क निर्माण से पानुवा, मलेथा और धोरा गांव के लोग भी लाभान्वित होंगे। ग्रामीण समय पर अपनी फसलों को मंडी तक पहुंचा सकेंगे।
इस मौके पर विक्रम वर्मा. तुलसी राम, अतरू, पूर्व प्रधान रण सिहं राठौर, आनंद सिंह, मोहर सिंह, नरिेंद्र, सन्नी कोइराला, रमेश वर्मा, चमन सिंह राठौर, कांतिराम राठौर, बर्फिया राठौर आदि मौजूद रहे।