फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल की सीढ़ियां ढहीं, दबने से दो छात्राएं घायल

स्कूल की सीढ़ियां ढहीं, दबने से दो छात्राएं घायल

Sun, 07 Jul 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की सीढ़ियां ढहीं, दबने से दो छात्राएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

प्रखंड के प्राइमरी स्कूल कुंजा में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित अतिरिक्त भवन की सीढ़ियां शनिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे भरभरा कर ढह गईं। सीढ़ियों के नीचे दबकर दो छात्राएं चोटिल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां एक छात्रा को गंभीर हालत होने पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि, दूसरी छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, अभिभावकों में विभाग के खिलाफ भारी रोष है। विधायक सहदेव पुंडीर ने भी अस्पताल पहुंच छात्रा का हाल-चाल जाना। जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में बने अतिरिक्त भवन की सीढ़ियों के नीचे ही पानी की टोंटी है।
विज्ञापन

शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मध्याह्न भोजन के बाद छात्र टोंटी पर बर्तन को धो रहे थे। तभी अचानक सीढ़ियां भरभरा कर ढह गईं। टोंटी पर बर्तन धो रहीं प्रिया (9) पुत्री राजेश और मिनाक्षी (9) पुत्री राजपाल मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं। इससे वहां मौजूद छात्रों में अफरा तफरी मच गई। छात्रों के चिल्लाने की आवाज सुन शिक्षक सीढ़ियों की ओर दौड़ पड़े। शिक्षकों ने मिनाक्षी और प्रिया को मलबे से निकालकर उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रिया की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, मिनाक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, उपखंड शिक्षाधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के सिर में चोट आई है। हादसा कैसा हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed