फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लूट के विरोध में बंद रहे प्रेमनगर के बाजार

लूट के विरोध में बंद रहे प्रेमनगर के बाजार

Wed, 26 Jun 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
लूट के विरोध में बंद रहे प्रेमनगर के बाजार

ब्यूरो/अमर उजाला

विज्ञापन

देहरादून। एनआरआई गगन भाटिया को गोली मारकर कैश लूटने के विरोध में मंगलवार को प्रेमनगर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर आक्रोश जताया। व्यापारियों ने तीन दिन में लुटेरे न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर दोपहर बाद बाजार खुल सके। उधर घायल भाटिया के घर पर परिचितों का तांता लगा रहा। उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

प्रेमनगर के विंग नंबर-एक निवासी एनआरआई गगन भाटिया को सोमवार रात अपने पिता के पेट्रोल पंप से कैश लेकर लौट रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उनको गोली मारकर करीब नौ लाख रुपये लूट लिए थे। गगन को घायल कर बदमाश नगदी भरा बैग लेकर भाग गए थे। व्यापारियों ने घायल भाटिया को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां आपरेशन के बाद कंधे में फंसी गोली निकाल दी गई थी। व्यापारियों ने घटनास्थल पर पहुंचे आईजी अजय रौतेला, एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एसपी सिटी श्वेता चौबे से मिलकर वारदात पर आक्रोश जताया था। प्रेमनगर व्यापार मंडल ने रात में ही वारदात के विरोध में मंगलवार को बाजार बंद करने की घोषणा कर दी थी। पूर्व घोषणा के मुताबिक मंगलवार सुबह प्रेमनगर के बाजार नहीं खुले। दोपहर बाद व्यापार मंडल की ओर से बंद को वापस लेने के बाद बाजार खुल गए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज का कहना है कि वारदात से पूरे इलाके में दहशत है। उन्हाेंने बताया कि व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपने गुस्से का इजहार किया है। व्यापारी पुलिस के काम को प्रभावित नहीं करना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस को समय दिया गया है। यदि तीन दिन में पुलिस संतोषजनक कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रकाश टी पाल का कहना है कि ऐसा लगता है कि बदमाश रेकी करके आए थे। मुख्य रोड के बजाय अंदर के इलाके में दुस्साहसिक ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है।

चल बाहर निकल... और टूट पड़े बदमाश
सब कुछ अप्रत्याशित तरीके से हुआ। हेलमेट पहने बदमाशों ने मोड़ पर अचानक आगे बाइक लगाकर कार को रुकवा लिया। शीशा उतारकर गगन मुखातिब हुए तो एक बदमाश चिल्लाकर बोला- चल बाहर निकल। गगन ने पूछा क्यों? तो दूसरी खिड़की से आए अन्य बदमाश ने बैग छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के बीच बदमाश ने गोली चला दी। इसी अफरातफरी में बैग छीनने के बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए भाग गए।

घायल गगन भाटिया ने पुलिस को कुछ इस तरह पूरा घटनाक्रम बताया है। भाटिया शाम साढ़े छह बजे पेट्रोल पंप पर गए थे। रात में नौ बजकर 23 मिनट पर बैग में कैश लेकर कार से घर के लिए रवाना हुए। बदमाश पहले से ही भाटिया के इंतजार में पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। वहीं से बाइक सवार बदमाश भाटिया की कार के पीछे लग गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने करीब एक किलोमीटर तक कार का पीछा करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर चार सीसीटीवी कैमरों में तो कैद हुई है लेकिन वह साफ नहीं है। सबसे पहले पेट्रोल पंप के पास लगे बैंक के कैमरे में बदमाश नजर आए हैं। इनमें से एक हेलमेट पहने हुए है, जबकि दूसरा गमछे से मुंह छिपाता नजर आ रहा है।

वारदात को अंजाम देने के लिए जो स्थान चुना गया, वह बदमाशाें के दुस्साहस को प्रदर्शित करता है। यह ऐसा इलाका है, जहां पर काफी चहल-पहल रहती है। गर्मी के दिनों में रात के समय लोग अपने घरों के बाहर खड़े रहते हैं। बावजूद इसके लुटेरों ने यह रिस्क लिया। जाहिर है कि लुटेरे रेकी करके आए थे। बदमाश घटना के बाद शिवपुरी होते हुए परवल की तरफ फरार हो गए।


बदमाशों की संख्या को लेकर गफलत
देहरादून। एनआरआई से लूटपाट के मामले में बदमाशों की संख्या को लेकर गफलत है। पीड़ित दो बाइकों पर चार बदमाश होने की बात बता रहा है, जबकि पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के हिसाब से एक बाइक पर दो बदमाश होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में ही बदमाशों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed