फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी में महिला गिरफ्तार

दून अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी में महिला गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी में महिला गिरफ्तार
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। शहर कोतवाली पुलिस ने दून अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में फ रार महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के कंस्लटेंट सर्जन डॉ. वाईएस थपलियाल ने सितंबर-2018 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि कुछ लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी की है। इतना ही नहीं कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी नियुक्तिपत्र भी जारी किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस जालसाजी से विभागीय छवि भी धूमिल हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचना के दौरान सामने आया कि नीलम रावत (निवासी गौना उत्तरकाशी) ने दून अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर यह जालसाजी की। तब से आरोपी महिला फरार थी। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर नीलम रावत को लक्खीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

शहर कोतवाल शिशु पाल नेगी ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि 10-11 युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। ठगी के समय आरोपी नीलम रावत दून अस्पताल में संविदा कर्मचारी के रुप में कार्यरत थी। जिसकी वजह से उसे बेरोजगारों को ठगने में दिक्कत नहीं हुई। कुछ युवाओं ने विश्वास कर उसे मुंह मांगी रकम उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed