फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश में गुनाह दून में पनाह

देश में गुनाह दून में पनाह

Sun, 23 Jun 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
देश में गुनाह दून में पनाह
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून की शांत आबोहवा और खुशगवार मौसम सैलानियों को भाता है और कानून व्यवस्था अपराधियों को। देशभर में बड़े बड़े अपराध कर गुनाहगार दून में पनाह ले रहे हैं। पुणे की ‘रावण’ गैंग के गुर्गों का पकड़ा जाना यहां नई बात नहीं है। इससे पहले भी यहां बड़े इनामी बदमाशों ने दून में पनाह ली।
माना जाता है कि उत्तराखंड पुलिस उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों की पुलिस के जैसे कठोर कदम नहीं उठाती। लिहाजा, बदमाशों ने इसे पनाहगाह के तौर पर विकसित कर लिया है।
विज्ञापन

मामला एक : गुड़गांव का कौशल गैंग
हरियाणा पुलिस ने अप्रैल 2018 में ऑपरेशन क्लीनअप चलाया था। गुड़गांव की कौशल गैंग पर जब हरियाणा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया तो कुल छह इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पांच लाख रुपये के इनामी रणबीर सिंह समेत चार मोस्टवांटेट को दून से ही गिरफ्तार किया गया। हरियाणा पुलिस ने दावा किया था कि वह अपने तीन साथियों के साथ खुलेआम देहरादून में घूम रहा था। रणबीर को वर्ष 2004 में उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो : पंजाब का कुख्यात सिम्मा
पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड हरसिमरन दीप ‘सिम्मा’ वहां अकाली दल के नेता के बेटे की हत्या व अन्य अपराध कर अपने तीन साथियों के साथ देहरादून में आ छिपा। 14 जनवरी 2018 को पंजाब की सीआईए ने कौलागढ़ क्षेत्र से चारों को गिरफ्तार कर लिया। सिम्मा पर वहां पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसने हरियाणा के भी कई शहरों में जघन्य अपराधों को अंजाम दिया था।

मामला तीन : नाभा जेल ब्रेक का आरोपी परमिंदर
वर्ष 2016 में नाभा जेल से छह कैदियों को मुक्त कराने और एक पुलिसकर्मी की हत्या करने का आरोपी परमिंदर सिंह देहरादून के रायपुर की आलीशान कोठी में रह रहा था। शामली में जब उसकी गिरफ्तारी हुई तो उसने यह बात उगली कि कई दिनों से उसने उसी कोठी में पनाह ली। इसके बाद कोठी के मालिक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि परमिंदर ने अपने साथियों के साथ यहीं से जेल ब्रेक की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed