{"_id":"5d0161c6bdec22071f56e0c0","slug":"156037164410-dehradun-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआरआई गेट से बच्चे के अपहरण से हडकंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एफआरआई गेट से बच्चे के अपहरण से हडकंप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : Brandsynario
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून
विज्ञापन
एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) गेट के बाहर से चार साल के बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी मानसिक रुप से बीमार बताया जा रहा है। उसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
कैंट पुलिस के मुताबिक एफआरआई में कार्यरत मिंटू के पिता बुधवार दोपहर चार साल के पोते अभिनव और पोती के साथ बाहर सामान खरीदने निकले थे। वह पोता और पोती को स्कूटर के पास छोड़कर सामान खरीदने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति अभिनव को लाड-प्यार दिखाकर अपने साथ लेकर चल दिया। इस पर अभिनव की बहन ने शोर मचा दिया। मौके से गुजर रहे कांस्टेबल मुन्ना लाल ने आरोपी का पीछा किया।
विज्ञापन
पुलिस को आता देखकर आरोपी बालक को छोड़कर भाग गया। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि बच्चा सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पंडितवाड़ी चौकी पर ले जाकर आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह मानसिक रुप से बीमार है। वह लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा है और प्रेमनगर में रहता है। ऐसा प्रतीत होता है कि खेलते हुए बच्चा उसके साथ चला गया होगा। इसी बीच मानसिक रोगी के साथ बच्चा देखकर लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन